छात्र ने गूगल पर सर्च की दुनिया की सबसे खतरनाक जगह, वहां घूमने पहुंचा तो हुआ ऐसा हाल

Update: 2021-08-18 08:36 GMT

अफगानिस्तान को लेकर पूरी दुनिया में खलबली मची हुई है। दुनियाभर के लोग वहां से निकलने की कोशिश कर रहे हैं। पूरे अफगानिस्तान में तालिबान राज की वापसी गई है। अफगानिस्तान में अब तालिबान का शासन चलेगा और हर चीज पर उसका कंट्रोल होगा। इसी बीच एक ब्रिटिश छात्र ने अपने लिए खुद मुसीबतों का पहाड़ मोल ले लिया और वह बिना सोचे समझे अफगानिस्तान पहुंच गया। यह सब तब हुआ जब उसने गूगल पर सर्च किया कि उसे दुनिया की सबसे खतरनाक जगह पर जाना है और वह काबुल पहुंच गया।

दरअसल, यह वाकया ब्रिटेन के एक 24 साल के छात्र के साथ हुआ है। इस छात्र का नाम माइल्स रुटलेज है। 'द सन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन्होंने कुछ दिन पहले ही गूगल पर टाइप किया था कि पर्यटकों के लिए दुनिया के सबसे खतरनाक शहर कौन सी हैं और इसके बाद वह निकल पड़ा और काबुल पहुंच गया। उसे पता नहीं था कि काबुल में क्या होने वाला है। अंततः वह काबुल में ही रह गया था और यहां जो कुछ भी हो रहा था, वह देख रहा था।
इतना ही नहीं उसने कई बार यहां से निकलने की कोशिश भी की लेकिन सफल नहीं हो पाया था और वो एक सेफहाउस में छिपा हुआ था। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक अब उसे सुरक्षित काबुल से निकाल लिया गया है। माइल्स ने अपनी इस यात्रा के बारे में सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वहां जाने से पहले उसने सोचा था कि वह कुछ हफ्ते वहां बिताकर वापस लौटेगा लेकिन वह वहां बुरी तरह फंस गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, माइल्स ब्रिटेन के बर्मिंघम का रहने वाला है और वहां फिजिक्स का छात्र है। उसने बताया कि उसे 100 लोगों के साथ सुरक्षित निकाल लिया गया है और उन लोगों को तालिबान ने एयरपोर्ट से जाने दिया। माइल्स ने उन लोगों के साथ सेल्फी भी पोस्ट की है। उसने यह भी बताया कि वह अपनी इस ट्रिप के जरिए दोस्तों के सामने शो ऑफ करना चाहता था। हालांकि कुछ लोगों ने उसे ये भी कहा था कि वो इस समय खतरा मोल रहा है।
फिलहाल अब माइल्स सही सलामत वापस आ लौट चुका है लेकिन उसकी ये कहानी वायरल हो रही है। उसने यह भी कहा था कि ऊपरवाला मेरी देखभाल कर रहा था। मैंने जाने से पहले अपने दोस्तों को एक खत लिखा था कि अगर मैं मर जाता हूं तो उन्हें इस बात को लेकर दुखी होने की जरूरत नहीं है। माइल्स की मां ने कहा कि वो प्रशासन से कॉल का इंतजार कर रही हैं और उनके संपर्क में थीं।


Tags:    

Similar News

-->