जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बांग्लादेश की राजधानी ढाका स्थित इस्कॉन राधाकांत मंदिर में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, ढाका के वारी में 222 लाल मोहन साहा स्ट्रीट पर इस्कॉन राधाकांत मंदिर पर 200 से अधिक लोगों ने गुरुवार को हमला किया। हमले में सुमंत्र चंद्र श्रवण, निहार हलदर, राजीव भद्र समेत कई लोगों के घायल होने की खबर है।

पिछले साल बांग्लादेश के कोमिला शहर में नानूर दिघी झील के पास दुर्गा पूजा पंडाल में कथित तौर पर कुरान को अपवित्र किए जाने की खबर फैल गई थी, जिसके बाद हिंसा भड़कने से कम से कम तीन लोग मारे गए थे। इससे पहले ढाका के टीपू सुल्तान रोड और चटगांव के कोतवाली में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आई थीं।


Tags: