महायुद्ध की शुरुआत: इजराइल में हमलों के बाद ईरान ने कई देशों में अमेरिकी बेस पर दागीं मिसाइलें
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: ईरान ने इजरायल के बाद अमेरिका के खिलाफ ऐलान ए जंग कर दिया है. ईरान ने मध्य पूर्व में स्थित अमेरिका के 7 सैन्य अड्डों पर बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया है. ताजा जानकारी के मुताबिक ईरान ने सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, कुवैत, कतर, UAE में स्थित अमेरिकी नौसैनिक अड्डों पर हमला किया है. बहरीन ने शनिवार को कहा कि आइलैंड किंगडम में US नेवी के 5th फ्लीट हेडक्वार्टर को निशाना बनाकर मिसाइल हमला किया गया. उसने हमले के बारे में तुरंत कोई और जानकारी नहीं दी.
बहरीन ने शनिवार को कहा कि आइलैंड किंगडम में US नेवी के 5th फ्लीट हेडक्वार्टर को निशाना बनाकर मिसाइल हमला किया गया. उसने हमले के बारे में तुरंत कोई और जानकारी नहीं दी.
ईरान ने मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिका के सैन्य अड्डों पर मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमला किया है. ईरान ने UAE के अल धफरा एयर बेस पर, कुवैत में मौजूद अमेरिका के आर्मी बेस, सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी बेस, बहरीन के मौजूद अमेरिकी बेस पर हमला किया है.