New Delhi नई दिल्ली: BMW इंडिया के CEO विक्रम पवाह का कहना है कि अगर टेस्ला भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियां लाती है, तो इससे पूरा बाजार बढ़ेगा और उन्हें इससे कोई डर नहीं है। उन्होंने कहा कि जब भी नए खिलाड़ी आते हैं, तब बाजार का दायरा बढ़ता है।
BMW ग्रुप ने साल 2024 में दुनियाभर में करीब 4.26 लाख पूरी तरह से इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेचीं, जिससे उन्हें 13.5% की ग्रोथ मिली। भारत में BMW और MINI ब्रांड मिलाकर 2024 में 1,249 इलेक्ट्रिक कारें बिकी थीं। 2025 के पहले तीन महीनों में ही उन्होंने 646 यूनिट बेच दी हैं और कंपनी को उम्मीद है कि इस साल उनकी कुल बिक्री में से 15% इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी।