नई दिल्ली: Oppo की Oppo Find X10 सीरीज में एक ऐसा स्मार्टफोन आता है जो 200MP के तीन कैमरा कैरी करता है। अब ऐसा ही एक फोन एक और दिग्गज कंपनी मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Oppo Find X10 Pro Max की टक्कर में यह फोन लॉन्च हो सकता है। यह फोन दिग्गज स्मार्टफोन Honor की ओर से लाने की कथित तैयारी है। फोन को लेकर अभी से चर्चा शुरू हो गई है। आइए जानते हैं विस्तार से अपकमिंग Honor फोन के बारे में।
Honor अपना नया फोन मार्केट में लाने वाली है जो 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा से लैस हो सकता है। चीन से जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इसका संकेत दिया है। टिप्स्टर के मुताबिक, नया फोन Honor की तरफ से आ सकता है। कहा गया है कि इसका अल्ट्रावाइड सेंसर 1/1.56 इंच का हो सकता है। Honor Magic 10 Pro Max में यह सेटअप संभावित बताया गया है। फ्लैगशिप फोन में Arri कैमरा आने की संभावना है। फोन Honor Magic 9 Pro Max (via)का सक्सेसर होने वाला है।
दरअसल 200 मेगापिक्सल के लिए कहा जाता है कि इनमें अन्य सेंसर 50MP की तुलना में बेहतर और लचीली पिक्सल बाइनिंग मिल जाती है। इसके अलावा स्पेक्स शीट पर भी 200 मेगापिक्सल सेंसर एक प्रभावी छाप छोड़ता है। हालांकि पिक्चर क्वालिटी कितनी बेहतर होती है, यह एक बहस का विषय रहता है। बहरहाल, स्मार्टफोन मार्केट में Oppo ही एक ऐसी कंपनी है जो 200 मेगापिक्सल के तीन सेंसर वाला फोन बेचती है। Honor इसे कड़ी टक्कर दे सकती है।
वहीं दूसरी तरफ Samsung और Vivo जैसे दिग्गज ब्रांड भी 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर को मेन कैमरा के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन Xiaomi 18 Pro यहां थोड़ा आगे जाता है जिसमें 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा मिल जाते हैं। Oppo इस मामले में सबसे आगे है जो 200 मेगापिक्सल के तीन सेंसर अपने फोन में दे चुकी है। अब देखना होगा कि Honor अपने इस खास फ्लैगशिप फोन के माध्यम से कौन सा नया बेंचमार्क सेट करती है।
Tags: