आतंकवाद किसी भी रूप में भारत को स्वीकार नहीं: विदेश मंत्री जयशंकर

नजरअंदाज कर अपने-अपने राष्ट्रीय हितों पर ध्यान देंगे तो दुनिया में बड़ी समस्या पैदा होगी।

Update: 2021-05-27 02:55 GMT

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं कर सकता या ना ही कूटनीति के रूप में इसे जायज बता सकता है।

भारत-पाक के बीच हालिया समझौता एक अच्छा कदम
उन्होंने भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच संघर्ष विराम पर हालिया समझौते को अच्छा कदम बताया लेकिन इंगित किया कि दोनों देशों के बीच कुछ बड़े मुद्दे बाकी हैं।
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- एक ना एक दिन दोनों पड़ोसियों को रास्ते तलाशने होंगे
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि एक ना एक दिन दोनों पड़ोसियों को रास्ते तलाशने होंगे। यह सवाल नहीं है कि क्या हम एक साथ रह सकते हैं। जयशंकर ने अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जनरल एच आर मैकमास्टर के साथ बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की।
दुनिया के एक हिस्से का टीकाकरण होना दूसरे का न होना किसी के लिए भी ठीक नहीं
हूवर इंस्टीट्यूशन द्वारा आयोजित भारत : रणनीतिक भागीदारी के लिए अवसर और चुनौतियां विषय पर संवाद सत्र का आयोजन किया गया। कोरोना वायरस की स्थिति पर विदेश मंत्री ने कहा कि दुनिया के एक हिस्से का टीकाकरण होना और एक हिस्से का नहीं होना, किसी के लिए भी सुरक्षित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगर बड़े देश हर चीज को नजरअंदाज कर अपने-अपने राष्ट्रीय हितों पर ध्यान देंगे तो दुनिया में बड़ी समस्या पैदा होगी।


Tags:    

Similar News