नायक बन गया अमेरिका की गोलीबारी में मारा गया सिख तपतेज सिंह

कैलिफिोर्निया के सैन होजे रेल यार्ड में हुई गोलीबारी में 36 वर्षीय सिख तपतेज सिंह ने मरने से पहले अपने कुछ साथियों की जान बचाई थी।

Update: 2021-05-28 14:13 GMT

कैलिफिोर्निया के सैन होजे रेल यार्ड में हुई गोलीबारी में 36 वर्षीय सिख तपतेज सिंह ने मरने से पहले अपने कुछ साथियों की जान बचाई थी। इस बात की जानकारी घटना के दौरान मौजूद कर्मचारियों ने तपतेज के परिजनों को दी।

रेल यार्ड में वहीं के एक कर्मचारी ने गोलीबारी करते हुए नौ लोगों की हत्या कर दी थी। उनमें मूल रूप से तरनतारन, पंजाब का रहने वाला तपतेज सिंह भी था।
सैन होजे के सेंट्रल हाल में हुई शोक सभा में उसके साथियों ने बताया कि गोलीबारी के दौरान हम सभी कमरे में छिप गए थे, तपतेज सिंह भी वहीं था, लेकिन वो दूसरों की जान बचाने के लिए कमरे से बाहर चला गया। उसने कई की जान बचाई और भागने में मदद की। बाद में मदद करते हुए वह खुद ही गोली का शिकार हो गया। रेल यार्ड के एक कर्मचारी सुखबीर सिंह ने बताया कि उसके कारण ही कुछ लोग सुरक्षित अपने घर पहुंच पाए।
तपतेज के परिजनों ने कहा कि उसने मरने से पहले भी सिख धर्म के मूल्यों को निभाया।


Tags:    

Similar News

-->