US के नए टैरिफ को ताइवान ने बताया अनुचित

Update: 2025-04-03 12:10 GMT

World वर्ल्ड: ताइवान सरकार ने US द्वारा लगाए गए नए टैरिफ को अनुचित बताया है । ताइवान का कहना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल में चीन पर लगाए गए टेक प्रतिबंधों के कारण ताइवान और अमेरिका के बीच व्यापार असंतुलन बढ़ा।

ट्रंप ने बुधवार को विभिन्न देशों पर नए टैरिफ लगाने की घोषणा की, जिसमें ताइवान पर 32% शुल्क लगाया गया है। हालांकि, ताइवान से अमेरिका को निर्यात होने वाले सेमीकंडक्टर्स को इस टैरिफ से बाहर रखा गया है।

ताइवान सरकार ने बयान जारी कर कहा कि यह टैरिफ अनुचित है और इससे दोनों देशों के बीच पूरक व्यापार संरचना प्रभावित होगी। बयान में यह भी कहा गया कि अमेरिका की चीन पर पाबंदियों और एआई तकनीक से जुड़े उत्पादों की मांग के कारण ताइवान का व्यापार अमेरिका के साथ बढ़ा है।

ताइवान की प्रमुख सेमीकंडक्टर निर्माता कंपनी TSMC ने हाल ही में अमेरिका में 100 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की थी। कंपनी ने टैरिफ पर कोई टिप्पणी नहीं की



Tags:    

Similar News