World: दक्षिण कोरिया की मुख्य विपक्षी पार्टी 'पीपल पावर पार्टी' ने शनिवार को अचानक पलटी मारते हुए अपने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार किम मून-सू को पुनः बहाल कर दिया। इससे पहले पार्टी ने उन्हें हटाकर नामांकन प्रक्रिया फिर से शुरू करने की घोषणा की थी। यह फैसला पार्टी के भीतर गहराते मतभेद और पूर्व प्रधानमंत्री हान डक-सू को उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलों के बीच लिया गया।
पूर्व प्रधानमंत्री हान, जिन्हें किम की तुलना में ज्यादा जन समर्थन हासिल है, ने हाल ही में पार्टी की सदस्यता ली थी।