World वर्ल्ड: दक्षिण कोरिया के पूर्व कार्यवाहक राष्ट्रपति हान डक-सू ने  घोषणा की कि वह देश के आगामी राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेंगे। उन्होंने यह घोषणा अपने इस्तीफे के एक दिन बाद की, जिससे साफ हो गया कि वह अब सक्रिय राजनीति में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

हान डक-सू एक अनुभवी राजनेता रहे हैं और पहले प्रधानमंत्री समेत कई उच्च पदों पर कार्य कर चुके हैं। उनकी प्रशासनिक और आर्थिक मामलों में विशेषज्ञता के चलते उन्हें दक्षिण कोरिया की राजनीति में एक भरोसेमंद चेहरा माना जाता है। 

गौरतलब है कि दक्षिण कोरिया में यह चुनाव एक अकाल चुनाव (snap election) है, जो 3 जून 2025 को आयोजित किया जाएगा। यह चुनाव पूर्व राष्ट्रपति के अचानक पद छोड़ने के बाद जरूरी हो गया था


Tags: