World वर्ल्ड: दक्षिण कोरिया ने येलो सी में चीन द्वारा समुद्री संरचना स्थापित करने पर गहरी चिंता जताई है। सियोल के विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह मुद्दा बुधवार को दोनों देशों के बीच समुद्री संवाद के दौरान उठाया गया। यह संरचना उस क्षेत्र में स्थित है जहां दोनों देशों के विशेष आर्थिक क्षेत्र आंशिक रूप से ओवरलैप करते हैं।
दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने आशंका जताई कि यह चीन की संभावित क्षेत्रीय दावे की कोशिश हो सकती है, हालांकि चीन ने इसे केवल मत्स्य पालन से जुड़ा उपकरण बताया है और कहा है कि इसका क्षेत्रीय अधिकार से कोई संबंध नहीं है।
दोनों पक्षों ने आपसी संबंधों को प्रभावित किए बिना इस मुद्दे पर संवाद जारी रखने पर सहमति जताई।