हैती की राजधानी में जारी गैंगवार में अबतक 99 लोगों की हुई मौत, बचने के लिए बच्चों सहित 315 लोगों ने स्कूल में ली शरण

हैती की राजधानी के एक हाई स्कूल में शनिवार को गैंगवार की वजह से सैकड़ों बच्चों और वयस्कों ने शरण ली।

Update: 2022-07-24 02:09 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हैती की राजधानी के एक हाई स्कूल में शनिवार को गैंगवार की वजह से सैकड़ों बच्चों और वयस्कों ने शरण ली। राजधानी के निकट घनी आबादी वाले क्षेत्र सिटे सोलेनी में दो गुटों के बीच 7 जुलाई को हिंसा भड़क उठी थी।

धार्मिक समुदाय समूह किजिटो की कोऑर्डिनेटर फ्रांसिस्को सेरिफिन ने कहा कि 315 लोगों ने सेंट लुइस डी गोंजाग स्कूल में शरण ली थी, जो कि डेल्मास जिले में है, जो हिंसाग्रस्त काइट सोलेल के पड़ोस में है।उन्होंने आगे बताया कि हाई स्कूल कक्षाओं को डॉर्मिटरी (रैन बसेरा) में बदल दिया गया है, जहां किशोर और बच्चे गैर-लाभकारी समूह द्वारा प्रदान किए गए छोटे गद्दे पर सो रहे हैं, जबकि कक्षाएं गर्मी की छुट्टी के कारण नहीं हो रही हैं। कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें बिना गद्दे के फर्श पर सोने के लिए मजबूर हैं।
सेरीफिन ने कहा कि स्कूल में शरण लिए हुए कई बच्चे अपने माता-पिता के बिना आए हैं। कुछ युवा लाइन में खड़े होकर अपने पिता- माता के बारे में जानकारी देने के लिए इंतजार कर रहे थे, कुछ लापता हैं और कुछ ऐसे हैं जिन्हें गिरोह ने साइट सोइल छोड़ने से रोका गया है।
लोगों ने मदद के लिए लगाए गुहार
16 वर्षीय जीन मिशेलेट ने कहा 'हमें बहुत मदद की ज़रूरत है', उन्होंने कहा, 'जिस दिन युद्ध शुरू हुआ था उस दिन मैं घर पर था। इसमें काफी गोलीबारी हुई थी। एक गोली छत से होकर गुजरी और मेरे सिर में जा लगी।' उन्होंने आगे बताया कि एक नन चोट का इलाज कराने के लिए उन्हें अस्पताल ले गईं।
मिशेल ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान बहुत सारे लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा, 'स्थिति वास्तव में बहुत खराब है।
Tags:    

Similar News