King Charle पर सीगल ने किया ‘गंदा सरप्राइज’, फिर भी मुस्कुराते रहे और लोगों से मिलते रहे
Ireland: King Charles III को उत्तरी आयरलैंड दौरे के दौरान एक अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा, जब एक सीगल ने उड़ते हुए उन पर गंदगी कर दी। यह घटना Newcastle के सीसाइड इलाके में हुई, जहां वे लोगों से मुलाकात कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पक्षी की गंदगी उनके जैकेट के पीछे गिर गई, जिससे उनके कपड़ों पर स्पष्ट दाग बन गया।इसके बावजूद किंग चार्ल्स ने कोई असहजता नहीं दिखाई और उन्होंने अपना कार्यक्रम जारी रखा। उन्होंने जैकेट बदलने का सुझाव भी ठुकरा दिया और लोगों से मिलते रहे। इस दौरान उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि राहत की बात यह है कि यह उनके सिर पर नहीं गिरा, जिस पर वहां मौजूद लोगों ने हंसी भी जताई। उनकी इस प्रतिक्रिया को उनके सहज और हास्यपूर्ण स्वभाव का उदाहरण माना जा रहा है।