World वर्ल्ड: रूस ने शुक्रवार को यूक्रेनी राजधानी कीव पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिसमें कम से कम छह लोग मारे गए। इस हमले में तीन आपातकालीन सेवा कर्मी भी अपनी जान गंवा बैठे, जबकि 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ये हमले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेनी ड्रोन हमलों के जवाब में किए गए थे, जिसमें रूस के कई महत्वपूर्ण बमवर्षक विमान नष्ट हो गए थे।

हमलों ने कीव के अलावा कई अन्य शहरों को भी प्रभावित किया। इन क्षेत्रों में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा।रूस ने 407 ड्रोन और 45 क्रूज मिसाइलें लॉन्च कीं। इस दौरान कीव का मेट्रो और रेलवे नेटवर्क भी प्रभावित हुआ। 

Tags: