रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि यूक्रेन के साथ बातचीत में 'व्यापार जैसी भावना' उभर रही है जो कि अब युद्धग्रस्त देश के लिए तटस्थ स्थिति पर केंद्रित है. लावरोव ने बुधवार को रूसी चैनल 'आरबीके टीवी' से कहा, 'सुरक्षा गारंटी के संबंध में तटस्थ स्थिति पर गंभीरता से चर्चा की जा रही है.' उन्होंने कहा, 'ऐसे ठोस सूत्र हैं जिसपर मेरे विचार से सहमति बन सकती है.' लावरोव ने विस्तार से नहीं बताया, लेकिन कहा कि 'व्यापार जैसी भावना' वार्ता में उभरने लगी है जो उम्मीद बंधाती है कि हम इस मुद्दे पर सहमत हो सकते हैं.'
Tags: