Ukraine के ट्रेनिंग कैंप पर रूसी मिसाइल हमला

Update: 2025-05-21 08:58 GMT

World वर्ल्ड: उत्तर-पूर्वी यूक्रेन के सुमी क्षेत्र में स्थित एक सैन्य ट्रेनिंग रेंज पर रूसी मिसाइल हमले में मंगलवार को छह यूक्रेनी सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक घायल हुए। यह जानकारी यूक्रेन की राष्ट्रीय गार्ड ने बुधवार को दी।

घटना के बाद संबंधित सैन्य इकाई के कमांडर को निलंबित कर दिया गया है और आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, इस हमले से जुड़े निर्णयों की कानूनी समीक्षा की जाएगी और जांच एजेंसियों को आवश्यक जानकारी सौंपी जा चुकी है।

वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि इस हमले में 70 तक यूक्रेनी सैनिक मारे गए, जिनमें 20 प्रशिक्षक भी शामिल हैं।

यूक्रेन इससे पहले भी सैन्य प्रशिक्षण स्थलों पर हुए घातक हमलों की जांच करता रहा है, ताकि लापरवाही की संभावनाओं को परखा जा सके। 

Tags:    

Similar News