मारियुपोल छोड़ने रूसी सेना तैयार

Update: 2022-03-19 01:59 GMT

रूसी सेना नागरिकों को बचाने के लिए मारियुपोल छोड़ने के लिए तैयार हैं. दरअसल यूक्रेन रूस हमले के बीच मारियुपोल में सैकड़ों नागरिकों ने शरण ली थी. बता दें कि यूक्रेन में चल रहे युद्ध के कारण वहां के कई बड़े शहर तबाह हो चुके हैं. इस बीच टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने बड़ी मदद की घोषणा की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये कहा कि मैं और मेरा परिवार यूक्रेन में जंग की वजह से परेशान हो रहे बच्चों को देखकर व्यथित हैं, लिहाजा हमने फैसला लिया है कि यूक्रेन में बच्चों की मदद के लिए 5 लाख डॉलर की सहायता राशि देंगे.

अमेरिकी रक्षा सचिव का ने कहा कि दोनों देशों के बीच चल रही युद्ध का कहना है कि यूक्रेन पर आक्रमण के दौरान रूस ने गंभीर रणनीतिक गलतियां कीं हैं. लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि रूस की लॉजिस्टिक समस्याएं हैं. पुतिन में सामरिक बुद्धिमत्ता का अभाव है.

रूस यूक्रेन के बीच चल रही जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है. रूस द्वारा यूक्रेन पर किए जा रहे हमले के कारण यूक्रेन के कई बड़े शहर तबाह हो गए हैं. वहीं दूसरी तरफ लाखों लोग देश छोड़ भाग रहे हैं. तबाही का आलम ये है कि युद्ध में संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक यूक्रेन में अब तक कम से कम 816 नागरिकों की जान जा चुकी है. वहीं संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि युद्ध की शुरुआत के बाद से यूक्रेन के अंदर लगभग 65 लाख लोग विस्थापित हुए हैं. दूसरी तरफ यूक्रेन का कहना है कि रूस ने जो बम छोड़े हैं उसमें कई बम फटे ही नहीं, उन्हें निष्क्रिय करने में सालों लगेंगे.

वहीं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में यूक्रेन को लेकर बैठक में रूस और अमेरिका आमने-सामने आ गए. दरअसल, रूस ने यूक्रेन के क्षेत्र में जैविक हथियार बनाने का आरोप लगाया, जिसका जवाब अमेरिका ने दिया और रूस पर तीखा हमला बोला.



Tags:    

Similar News