Russia-Ukraine War: रूस ने गंवाए अपने 15 हजार सैनिक, 45 हजार हुए जख्मी

रूस ने गंवाए अपने 15 हजार सैनिक

Update: 2022-07-21 11:12 GMT

यूक्रेन पर रूस के हमले से यूक्रेन को तो भारी नुकसान हुआ ही है, लेकिन रूस को भी अपने 15 हजार सैनिक गंवाने पड़े हैं। अमेरिकी खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस युद्ध में रूस के 45 हजार सैनिक जख्मी हुए हैं। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को छह महीने होने वाले है। बावजूद इसके अभी भी गोलीबारी चल रही है।

यु़द्ध रूकने का नाम नहीं ले रहा है। रूसी सेनाएं लगातार यूक्रेन पर हमलावर हैं। इस बीच अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए ने कहा है कि इस युद्ध में यूक्रेन के साथ रूस को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा है। सीआईए के निदेशक विलियम बर्न्स ने कोलोराडो में एस्पेन सिक्योरिटी फोरम में कहा है, इस युद्ध में करीब 15 हजार रूसी सैनिक मारे गए हैं। उन्होंने रूस के 45 हजार से अधिक सैनिकों के जख्मी होने का भी दावा किया है।
उन्होंने कहा कि यूक्रेन के लोग भी भारी संख्या में मारे गए हैं, लेकिन ये आंकड़ा रूसी सैनिकों की संख्या से कम है। दरअसल, रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में यूक्रेन रूस को मुंहतोड़ जवाब देने की हर संभव कोशिश कर रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक, यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि देश के दक्षिणी हिस्से के नोवा काखोवका शहर के पास वायुसेना ने रूस के एक युद्धक विमान को मार गिराया है।


Tags:    

Similar News