यूक्रेन पर बड़ा हमला कर सकता है रूस, अमेरिका ने चेताया

क्रेन पर रूसी हमले के छह माह पूरे हो गए। इस बीच रूस यूक्रेन पर बड़ा हमला कर सकता है। यूक्रेन का स्वतंत्रता दिवस 24 अगस्त को है। इस दिन भी वह सरकारी और नागरिक ठिकानों को निशाना बना सकता है। इस आशंका को अमेरिका के कीव स्थित दूतावास के एक सुरक्षा अलर्ट ने और पुख्ता कर दिया।

Update: 2022-08-24 00:39 GMT

यूक्रेन पर रूसी हमले के छह माह पूरे हो गए। इस बीच रूस यूक्रेन पर बड़ा हमला कर सकता है। यूक्रेन का स्वतंत्रता दिवस 24 अगस्त को है। इस दिन भी वह सरकारी और नागरिक ठिकानों को निशाना बना सकता है। इस आशंका को अमेरिका के कीव स्थित दूतावास के एक सुरक्षा अलर्ट ने और पुख्ता कर दिया।

अमेरिका के कीव स्थित दूतावास ने एक सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि इस बात की जानकारी है कि रूस आने वाले दिनों में यूक्रेन के असैन्य आधारभूत ढांचे और सरकारी सुविधाओं के खिलाफ हमले कर सकता है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को भावी खतरे का आभास हो गया था।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा था कि इस सप्ताह रूस कुछ क्रूर कार्रवाई करने की कोशिश कर सकता है। इसके मद्देनजर यूक्रेन ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजन नहीं करने सलाह दी है। अमेरिकी सरकार ने भी यूक्रेन में रह रहे अमेरिकियों से तुरंत देश छोड़ने का आग्रह करते हुए चेतावनी दी है।

सैन्य अभियान की घोषणा

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को पूर्व में लुहांस्क और दोनेत्सक के रूसी-भाषी अलगाववादी गणराज्यों की रक्षा के लिए विशेष सैन्य अभियान का ऐलान किया।


Tags:    

Similar News

-->