आतंकी देश पाकिस्तान में आतंकी हमलों में मरने वालों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Update: 2023-03-16 06:05 GMT

दिल्ली: पाकिस्तान में आतंकी घटनाओं में मरने वाले लोगों की संख्या में साल 2022 में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान (Pakistan) में साल 2022 में आतंकी घटनाओं में 643 लोगों की मौत हुई, जो कि बीते साल की 292 मौतों के मुकाबले करीब 120 फीसदी ज्यादा है। ऑस्ट्रेलिया स्थित इंस्टीट्यूट फॉर इकोनोमिक्स एंड पीस की सालाना ग्लोबल टेरेरिज्म इंडेक्स रिपोर्ट यह आंकड़े दिए गए हैं।

पाकिस्तान में आतंकी घटनाओं में हुई बढ़ोतरी: बता दें कि साल 2022 में पाकिस्तान (Pakistan) में आतंकी घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या दूसरी सबसे ज्यादा है। पहले नंबर पर अफ्रीकी देश बुर्किनी फासो है, जहां 2022 में आतंकी घटनाओं में 1135 लोगों की मौत हुई। बुर्किनी फासो में 2021 में 759 लोगों की मौत हुई थी। पाकिस्तान में आतंकी घटनाओं में मरने वाले लोगों में 55 फीसदी सेना या पुलिस के जवान हैं। पाकिस्तान में टीटीपी और ब्लूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी सबसे खतरनाक आतंकी संगठन रहे, जिन्होंने पड़ोसी देश में कई बड़े आतंकी हमलों को अंजाम दिया। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2007 से 2022 तक पाकिस्तान में आतंकी हमलों में 14,920 लोगों की मौत हुई है।

अफगानिस्तान सबसे ज्यादा टेररिज्म प्रभावित: ग्लोबल टेरेरिज्म इंडेक्स की रिपोर्ट में अफगानिस्तान (Afghanistan) को सबसे ज्यादा आतंकवाद प्रभावित देश बताया गया है। हालांकि एक अच्छी बात ये है कि अफगानिस्तान में आतंकी घटनाओं में होने वाली मौतों में साल 2022 में 58 फीसदी की कमी आई है। अफगानिस्तान में साल 2022 में आतंकी घटनाओं में 633 लोगों की मौत हुईं, जबकि 2021 में यह आंकड़ा 1499 था। रिपोर्ट में बताया गया है कि अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी की वजह से आतंकी घटनाओं में होने वाली मौतों में कमी आई है। रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में इस्लामिक स्टेट खोरासान सबसे सक्रिय आतंकी संगठन के रूप में उभरा है। अफगानिस्तान में इस आतंकी संगठन ने 2022 में 422 लोगों की हत्याएं की। 

Tags:    

Similar News