Kathmandu :नेपाल में आफत बनकर आई बारिश

Update: 2024-07-07 10:37 GMT
Kathmandu काठमांडु : भारत के पहाड़ी राज्यों के साथ-साथ नेपाल में भी बारिश ने कहर बरपाया है। नेपाल में मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति निर्मित हो गई है, जिसकी वजह से देशभर में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है।
इसके अलावा नौ लोग लापता हैं, जिनकी आपदा टीमें तलाश कर रही हैं। समाचार एजेंसी एएफपी ने नेपाली पुलिस के हवाले से बताया कि लापता लोगों को ढूंढने के लिए पुलिस अन्य एजेंसियों और स्थानीय लोगों के साथ काम कर रही है। इधर, बांग्लादेश के निचले हिस्से में भी बाढ़ ने काफी नुकसान पहुंचाया है और इससे लाखों लोग प्रभावित हुए हैं।
हाल के वर्षों में पहाड़ी इलाकों में घातक बाढ़ और भूस्खलन  Deadly floods and landslidesकी संख्या में वृद्धि हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते सड़क निर्माण से समस्या और विकट हो रही है। जानकारी के अनुसार नेपाल के कुछ हिस्सों में गुरुवार से लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते आपदा अधिकारियों ने कई नदियों में अचानक बाढ़ की चेतावनी दी है।
असम में भी बाढ़ का कहर
भारत की सीमा से लगे तराई इलाकों के कई जिलों में बाढ़ की खबरें हैं। पिछले महीने नेपाल में भूस्खलन, बिजली गिरने और बाढ़ के कारण आए भीषण तूफान में 14 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, भारत के भी पूर्वोत्तर राज्य असम में बाढ़ आ गई है, जिससे पिछले 24 घंटों में छह लोगों की मौत हो गई है।
Tags:    

Similar News

-->