Abbotsford अबबोट्सफोर्ड: ब्रिटिश कोलंबिया के एबॉट्सफ़ोर्ड में सोमवार सुबह अपने घर के बाहर कार के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई। 68 वर्षीय भारतीय मूल के व्यवसायी दर्शन सिंह साहसी की हत्या का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है।
इस वीडियो में व्यवसायी अपनी गाड़ी में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, तभी एक हमलावर चुपचाप उनके पास आता है और करीब से कई राउंड गोलियां चलाता है। मूल रूप से लुधियाना के रहने वाले और प्रसिद्ध कपड़ा रीसाइक्लिंग कंपनी कैनम इंटरनेशनल के अध्यक्ष साहसी को उनकी गाड़ी के अंदर गोली लगने से गंभीर चोटें आईं।
पुलिस ने कहा कि हमला लक्षित प्रतीत होता है। जाँचकर्ताओं का मानना है कि हमलावर एक खड़ी कार में इंतज़ार कर रहा था और जैसे ही साहसी अपनी गाड़ी में घुसे, उसने गोलियां चला दीं और फिर मौके से भाग गया।
एकीकृत हत्या जाँच दल (IHIT) ने हत्या की जाँच शुरू कर दी है। हमले के तुरंत बाद, जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर हमले की ज़िम्मेदारी लेते हुए आरोप लगाया कि साहसी ने जबरन वसूली की रकम देने से इनकार कर दिया था।