व्हाइट हाउस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Update: 2021-09-24 15:21 GMT

वाशिंगटन डीसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्हाइट हाउस पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। जो बाइडेन ने ट्वीट कर बताया है कि आज सुबह मैं एक द्विपक्षीय बैठक के लिए व्हाइट हाउस में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी कर रहा हूं. मैं अपने दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों को मजबूत करने, एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक को बनाए रखने और कोविड-19 से लेकर जलवायु परिवर्तन तक हर चीज पर बात करने के लिए तत्पर हूं.

तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रवार को दूसरा दिन है. आज का दिन काफी अहम है. 


Tags:    

Similar News