प्रैंक करने वाला शख्स गिरफ्तार, डरावना मुखौटे पहनना पड़ा भारी

Update: 2021-08-10 13:38 GMT

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। वैज्ञानिक इससे बचने के लिए अभी भी रिसर्च में लगे हुए हैं। मास्क और वैक्सीन फिलहाल इससे बचाव के दो बड़े उपकरण बताए गए हैं। ऐसा भी देखा गया कि कोरोना वाले मास्क भी ऐसे बनाए गए जिसे देखकर लोग कई बार हंसने लगे तो कई बार डर गए। इसी बीच पाकिस्तान में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया गया है जिसने एक डरावना फेस मास्क पहन रखा था। दरअसल, यह घटना पाकिस्तान के पेशावर की है। इस घटना का वीडियो पोस्ट करते हुए पाकिस्तान की पत्रकार नायला इनायत ने लिखा कि पेशावर में गिरफ्तार इस शख्स ने लोगों को डराकर स्वतंत्रता दिवस मनाने की योजना बनाई थी। लेकिन पुलिस ने इसे पकड़ लिया और वह अपने डरावने मुखौटे में खुद फंस गया।

वीडियो में दिख रहा है कि शख्स को सलाखों के पीछे डाला गया है। इस दौरान उसने एक डरावना मुखौटा पहने हुए था और वह उसे बार-बार हिला डुला रहा था। इसके बाद एक तस्वीर भी पोस्ट की गई थी जिसमें उस शख्स को एक पुलिसकर्मी पकड़े हुए था और उसके हाथ में हथकड़ी लगी हुई थी। पुलिसकर्मी इस दौरान तस्वीर में उसके मुखौटे को दिखाता हुआ दिख रहा है।

यह कोई पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान में इस तरह की घटना सामने आई है। कुछ महीनों पहने पेशावर में ही नए साल की पूर्व संध्या पर भी एक मास्क लगाए हुए शख्स को पकड़ा गया था। यह मास्क भेड़िये की शक्ल वाला था। शख्स को देखने के बाद लोग डर जा रहे थे। तब भी यही बताया जा रहा था कि शख्स लोगों के साथ प्रैंक करने वाला था। लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था। ये शख्स भी पाकिस्तान के पेशावर का रहने वाला था।

Tags:    

Similar News

-->