World वर्ल्ड: स्पेन और पुर्तगाल में सोमवार को आए भीषण ब्लैकआउट के बाद मंगलवार सुबह तक लगभग पूरी बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। देश की बिजली आपूर्ति कंपनी रेड एलेक्त्रीका (Red Eléctrica) ने बताया कि सुबह 6:30 बजे तक स्पेन की 99% से अधिक ऊर्जा मांग पूरी कर दी गई थी।

यह बिजली संकट यूरोप के सबसे गंभीर ब्लैकआउट में से एक रहा, जिसने हवाई सेवाओं, मेट्रो नेटवर्क, मोबाइल संचार और एटीएम सेवाओं को बुरी तरह प्रभावित किया। हालांकि स्थिति अब सामान्य हो रही है, लेकिन इस व्यापक ब्लैकआउट के कारणों को लेकर कई सवाल अभी भी अनुत्तरित हैं।

सरकारी एजेंसियां और तकनीकी विशेषज्ञ यह पता लगाने में जुटे हैं कि क्या यह साइबर हमले जैसी किसी बाहरी हस्तक्षेप का नतीजा था या तकनीकी खामी के चलते यह संकट उत्पन्न हुआ। जांच प्रक्रिया अभी जारी है

Tags: