फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आस्ट्रेलिया में आने वाले दिनों में बिजली संकट गहरा सकता है। इसके मद्देनजर वहां के ऊर्जा मंत्री ने गुरुवार को सिडनी में घरों से ब्लैकआउट होने की भी चेतावनी दी। उन्होंने आम लोगों से ब्लैकआउट को रोकने के लिए शाम को लाइट बंद करने का आग्रह भी किया। इसी के चलते देश के ऊर्जा बाजार संचालक ने बिजली आपूर्ति को सुरक्षित करने के लिए एक अभूतपूर्व कदम के रूप में बुधवार को बिजली हाजिर बाजार को निलंबित कर दिया।

Tags: