Philippines ने किया साफ, साउथ चाइना सी के विवादित रीफ पर चीन का कब्जा नहीं
World वर्ल्ड: फिलीपींस ने सोमवार को उन खबरों को खारिज किया जिनमें दावा किया गया था कि चीन ने साउथ चाइना सी में स्थित सैंडी के रीफ पर नियंत्रण कर लिया है। फिलीपींस ने स्पष्ट किया कि उनकी टीम ने हाल ही में उस स्थान का निरीक्षण किया और वहां कोई चीनी उपस्थिति नहीं मिली।
चीन के सरकारी चैनल ने शुक्रवार को अपने कोस्ट गार्ड कर्मियों की तस्वीरें जारी की थीं, जिसमें वे सैंडी के पर झंडा लगाते नजर आए। हालांकि, रिपोर्ट में साफ नहीं था कि चीन ने उस क्षेत्र पर स्थायी कब्जा किया है या नहीं।
फिलीपींस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता ने कहा कि यह दावा "गैर-जिम्मेदाराना" है और उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि सैंडी के (जिसे फिलीपींस 'पागासा केज' कहता है) अब भी उनके नियंत्रण में हैं।