New York: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को मैनहट्टन के पास हडसन नदी में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद लोअर मैनहट्टन और जर्सी सिटी के बीच नदी के दोनों किनारों पर आपातकालीन अभियान चलाया गया।
मरने वाले पर्यटक स्पेन के बताए जा रहे हैं, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। न्यूयॉर्क सिटी फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि हेलिकॉप्टर दोपहर करीब 3:15 बजे वेस्ट ह्यूस्टन स्ट्रीट और वेस्ट स्ट्रीट पर पियर 40 के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह पूरी तरह से पानी में डूब गया।