World वर्ल्ड: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोमवार को बताया की कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सहमति जताई है कि दोनों देशों को अगले 30 दिनों के भीतर एक नया आर्थिक और सुरक्षा समझौता पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए।
यह घोषणा उस समय आई जब कनाडाई अधिकारियों ने कुछ ही घंटों पहले कहा था कि दोनों पक्षों के पास समझौता पूरा करने के लिए अभी बहुत काम बाकी है। कनाडा और अमेरिका के बीच इस बातचीत का मुख्य मुद्दा अमेरिकी शुल्कों का असर है, विशेष रूप से कनाडा के स्टील, एल्युमिनियम और ऑटो निर्यात पर।