WAR BREAKING: रूसी हमलों से यूक्रेन पर नया संकट, बर्फीली सर्दी के बीच कई शहरों में गैस की सप्लाई ठप
Russia Ukraine War: यूक्रेन में तबाही का मंजर है. शहर खंडहर में तब्दील होते जा रहे हैं. गलियां वीरान पड़ी हैं. आलम ये है कि न रूस हमले रोक रहा है, न ही यूक्रेन हार मान रहा है. बीते दिन जहां रूस ने सीजफायर का ऐलान किया था, वहीं अगले ही दिन मारियूपोल पर हमला कर दिया. वहीं यूक्रेन के नागरिकों के साथ अमेरिकी भी इस जंग में कूदने के लिए तैयार हैं. उधर, कई कंपनियां रूस पर पाबंदी का दायरा बढ़ा रही हैं.
रूस पर पाबंदियों का दायरा बढ़ता जा रहा है. बता दें कि ब्रिटेन में बंदरगाह के कर्मचारियों ने रूसी तेल ले जा रहे एक जर्मन टैंकर को उतारने से इनकार कर दिया है. इससे साफ जाहिर है कि ब्रिटेन में रूस को लेकर विरोध कितना कड़ा हो गया है.
यूक्रेन की ईस्टर्न पार्ट स्थित डोनेत्स्क में भी रूसी हमले जारी हैं. बता दें कि डोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक में पिछले 24 घंटों में यूक्रेन की गोलाबारी जारी है. इसमें स्थानीय 15 नागरिक घायल हो गए हैं.
यूक्रेन में रूसी हमलों से गैस का संकट पैदा हो गया है. बता दें कि इन दिनों वहां काफी सर्दी है. रूस की ओर से किए गए 6 विस्फोटों की वजह से यूक्रेन के गैस ट्रांसमिशन सिस्टम के 16 गैस सप्लाई स्टेशनों को बंद किया गया है. रूस के बड़े आक्रमण के बाद ऑपरेटर ने ये फैसला लिया है. बता दें कि गैस ऑपरेटर कुछ क्षेत्रों में गैस की आपूर्ति बहाल करने में असमर्थ है.