नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने किया मंत्रिपरिषद का पुनर्गठन, जसपा भी सरकार में शामिल

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल को सरकार में सहभागी कराते हुए 17 सदस्य मंत्रिपरिषद गठन किया है।

Update: 2021-06-05 00:56 GMT

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल को सरकार में सहभागी कराते हुए 17 सदस्य मंत्रिपरिषद गठन किया है।

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) के पुराने ज्यादातर मंत्रियों को इस मंत्रिपरिषद से हटा दिया गया है। अब सरकार में तीन उपप्रधानमंत्री, 12 मंत्री और दो राज्य मंत्री रहेंगे। एमाले के विष्णु पौडेल, रघुवीर महाशेठ और जसपा के राजेंद्र महतो को उपप्रधानमंत्री बनाया है।

उप प्रधानमंत्रियों में विष्णु पौडेल को अर्थ मंत्रालय, रघुवीर महाशेठ को विदेश मंत्रालय और राजेंद्र महतो को शहरी विकास मंत्रालय दिया गया है। वहीं एमाले के शेरवहादुर तामांग स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। पुनर्गठित मंत्रिपरिषद में जसपा की ओर से आठ मंत्री और दो राज्य मंत्री हैं।

जसपा के शरद सिंह भंडारी, अनिल झा, लक्ष्मण लाल कर्ण, विमल श्रीवास्तव, उमाशंकर अरगरिया, चंदा चौधरी, इकबाल मियां मंत्री बने है।जसपा के चंद्रकांत चौधरी और रेणुका गुरुग राज्यमंत्री बनीं हैं।

मधेसी पार्टी में पड़ी दरार

काठमांडो। नेपाल में ओली सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में मधेसी जनता समाज पार्टी के शामिल होने के साथ ही मधेसी पार्टी में दरार दिखने लगी है। हालांकि, जेएसपी के उपेंद्र यादव के नेतृत्व वाला गुट विपक्षी गठबंधन में शामिल हो गया है।

विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व नेपाली कांग्रेस और सीपीएन-माओवादी कर रहे हैं। यह गठबंधन प्रधानमंत्री ओली के दूसरी बार के संसद को भंग करने के कदम का विरोध कर रहे हैं।


Tags:    

Similar News

-->