Nepal नेपाल : नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह ने रविवार को काठमांडू में पिछले महीने राजशाही समर्थक प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा पर दुख जताया। 28 मार्च को राजशाही समर्थकों द्वारा किए गए हिंसक प्रदर्शनों में दो लोगों की मौत हो गई और 110 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। इन लोगों ने राजशाही को फिर से बहाल करने और हिंदू राज्य की स्थापना की मांग की थी। उन्होंने कहा, "लोकतंत्र नागरिक स्वतंत्रता की रक्षा करने की सबसे बड़ी व्यवस्था है।"