म्यांमार: सेना ने कार से टक्कर मारकर सैन्य शासन के खिलाफ आंदोलन चलाने वाले प्रमुख नेता को पकड़ा

म्यांमार के सुरक्षा बलों ने सैन्य शासन के खिलाफ आंदोलन चलाने वाले प्रमुख नेता वाइ मोइ नेंग को गिरफ्तार कर लिया है

Update: 2021-04-15 12:24 GMT

म्यांमार के सुरक्षा बलों ने सैन्य शासन के खिलाफ आंदोलन चलाने वाले प्रमुख नेता वाइ मोइ नेंग को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी उस समय हुई, जब वह मोटरसाइकिल रैली निकाल रहे थे। उनको गिरफ्तारी के दौरान पहले सुरक्षा बलों ने पहले उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मारी।

25 वर्षीय नेंग सैन्य शासन के खिलाफ प्रदर्शनकारियों के प्रमुख नेता हैं। गिरफ्तारी से पहले नेंग की दो वीडियो भी वायरल हुई हैं। जिसमें नेंग रैली निकाल रहे हैं। उसके साथ ही एक काली कार दिखाई दी। कार का नंबर ठीक नहीं था। नेंग के भाई ने बताया कि कार सुरक्षा बलों की थी। कार के संबंध में सैन्य सरकार ने कोई भी जानकारी नहीं दी है।
मोन्यवा म्यामांर के प्रदर्शनकारियों का मुख्य केंद्र बना हुआ है। नेंग के कुछ साथियों ने बताया कि वह उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। स्वीडन के दूतावास ने कहा है कि वह इस मामले को देख रहे हैं। उन्होंने सभी गिरफ्तार लोगों के स्वास्थ्य और मानवाधिकारों का ध्यान रखने के लिए कहा है। इसके साथ ही अन्य नेता तायजार सेन को भी गिरफ्तार किया गया है।
Tags:    

Similar News

-->