इंडोनेशिया के जावा में एक मॉडल को एयरपोर्ट पर अश्लीलता करने के आरोप में अरेस्ट किया गया है. दरअसल, इस मॉडल पर आरोप है कि वह एयरपोर्ट पर ही अपने कपड़े उतार रही थी. जानकारी के अनुसार, सिस्काई के नाम से जानी जाने वाली इस मॉडल को एयरपोर्ट के पार्किंग में अश्लीलता करने के आरोप में 18 साल तक की जेल हो सकती है.

डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ओनलीफैन्स की ये मॉडल सिस्काई वहां एक फोटो शूट कराना चाहती थी. लेकिन जैसे ही उसने वहां अपने कपड़े उतारने शुरू किए, वैसे ही उसकी रिकॉर्डिंग कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि मॉडल के पीछे एक यात्री अपना सूटकेस लेकर जा रहा है. इस एडल्ट स्टंट का वीडियो पिछले महीने ऑनलाइन सामने आया था. इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी.
इसी के मद्देनजर पुलिस ने नवंबर माह में इस मामले की जांच शुरू कर दी. फिर शनिवार 4 दिसंबर को पश्चिम जावा के बांडुंग सिटी में मॉडल को एक रेलवे स्टेशन से अरेस्ट किया गया. स्थानीय पुलिस के चीफ मुहरोमा फजारिनी ने बताया कि एयरपोर्ट कर्मचारियों का मानना ​​है कि वीडियो अक्टूबर में शूट किया गया था. उन्होंने बताया कि मॉडल यहां पर फोटो शूट के लिए ही आई थी. और उसने अंदर कोई भी कपड़ा नहीं पहना हुआ था.

वहीं, स्पोक्सपर्सन ने कहा, ''मॉडस सिस्काई को एक रेलवे स्टेशन से अरेस्ट किया गया था. उसे पोर्नोग्राफी कानून और आईटीई कानून का उल्लंघन का आरोपी माना गया है. गिरफ्तारी से पहले मॉडल सिस्काई ने बताया था कि ऐसे कंटेट की वजह से ही उसकी पहचान है. उसने कहा, ''मैं जहां भी जाती हूं लोग मुझे पहचान लेते हैं. मेरे ज्यादातर प्रशंसक पुरुष हैं. मेरा जीवन खानाबदोश जैसा है. मैंने अलग-अलग जगहों की यात्राएं की हैं.''

Tags: