फरवरी की शुरुआत में इटली के राष्ट्रपति सर्गियो मतारेल्ला (Italian President Sergio Mattarella) का कार्यकाल खत्म होने वाला था लेकिन अब दोबारा देश के राष्ट्रपति के तौर पर उनका ही चयन किया गया है। अब वे देश के राष्ट्रपति के तौर पर दूसरे कार्यकाल का निर्वाह करेंगे। संसद में 8वें चरण के मतदान के बाद नतीजेे में यह जानकारी सामने आई। मतों की गिनती जारी है लेकिन मतारेल्ला ने पहले ही जीत के लिए जरूरी 505 वोटों से बहुमत हासिल कर लिया है।



Tags: