Manipur उच्च माध्यमिक परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 94% छात्र हुए उत्तीर्ण
Imphal इम्फाल: मणिपुर उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (COHSEM) द्वारा आयोजित 2025 की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है, जिसमें कुल 94% छात्र सफल हुए। इस वर्ष भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विज्ञान और वाणिज्य दोनों वर्गों में शीर्ष तीन स्थानों पर कब्जा किया, जबकि कला वर्ग में भी प्रथम और तृतीय स्थान पर छात्राओं ने बाज़ी मारी।
निजी स्कूलों में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.86% रहा, जबकि सरकारी स्कूलों में यह 91.51% रहा। छात्रों की बात करें तो निजी स्कूलों में उनका उत्तीर्ण प्रतिशत 95.79% और सरकारी स्कूलों में 88.47% रहा।
कुल मिलाकर सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 89.95% और निजी स्कूलों का 95.66% रहा। कुल 29,065 में से 28,909 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 27,175 छात्र सफल हुए। परीक्षा 17 फरवरी से 27 मार्च तक चली थी।