New Delhi नई दिल्ली: भारतीय वाहन निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा की इकाई महिंद्रा एयरोस्ट्रक्चर्स को फ्रांसीसी कंपनी एयरबस हेलीकॉप्टर्स से H130 हल्के सिंगल-इंजन हेलीकॉप्टर के मुख्य फ्यूज़लाज (ढांचा) के निर्माण और असेम्बली का ऑर्डर मिला है।
इस समझौते के तहत महिंद्रा एयरोस्ट्रक्चर्स भारत में H130 का मुख्य ढांचा तैयार करेगी, जिसे बाद में एयरबस की यूरोप स्थित फैक्ट्री में भेजा जाएगा। H130 हेलीकॉप्टर आमतौर पर यात्री परिवहन के लिए इस्तेमाल होता है।महिंद्रा की यह इकाई पहले से ही बोइंग और डसॉल्ट एविएशन जैसी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ काम कर रही है। हालांकि इस सौदे की वित्तीय जानकारी साझा नहीं की गई है।