जर्मनी। हैम्बर्ग सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम को हमलावर ने कई लोगों पर चाकू से हमला कर दिया है, जिसमें कम से कम 12 लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है और घटना के तुरंत बाद पूरे स्टेशन को घेर लिया है.
जर्मन अखबार बिल्ड के अनुसार, शुक्रवार शाम को हैम्बर्ग रेलवे स्टेशन पर चाकू से किए गए हमले में कम से कम 12 लोग घायल हो गए हैं. स्थानीय पुलिस ने हमले की पुष्टि करते हुआ 39 वर्षीय संदिग्ध महिला को गिरफ्तार कर लिया है और माना जा रहा है कि उसने अकेले ही इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है.
वहीं, स्थानीय प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल के आसपास सतर्क रहने और पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है. साथ ही प्रशासन ने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. बिल्ड की रिपोर्ट के अनुसार हमले में घायल हुए लोगों में से तीन पीड़ितों की हालत गंभीर है, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं और लोगों को मामूली चोटें आई हैं. हमलावर द्वारा किए गए हमले का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.