पाकिस्तान में हिन्दू लड़की का अपहरण और गैंगरेप

Update: 2023-10-08 15:00 GMT
पाकिस्तान; दुनियाभर में कश्मीर के नाम का रोना रोने वाला पाकिस्तान अपने ही देश में हिन्दू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर गूंगा और बहरा बना बैठा है। पाकिस्तानी सरकार इस मुद्दे पर बोलना तक गवारा नहीं समझती है। ताजा मामला पाकिस्तान को चोलिस्तान रेगिस्तान का बताया जा रहा है, जहाँ एक हिन्दू लड़की का कट्टरपंथियों ने अपहरण कर लिया। उसके साथ गैंगरेप किया और उसे मार दिया।
गुरुवार (5 अक्टूबर, 2023) की सुबह उसका शव भुट्टा नहर के पास पाया गया। मृतक के पिता ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आधी रात का समय था, उनकी बेटी शौच करने के लिए घर से बाहर निकली, जहाँ पर उसका अपहरण कर लिया गया। बाद में उसका गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी गई। बता दें कि मृतक बच्ची की उम्र करीब 19 वर्ष बताई जा रही है। इस मामले में डेरेवर पुलिस स्टेशन में शिकायत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने हिन्दू अल्पसंख्यक पर हुए इस अत्याचार को लेकर कहा कि चोलिस्तान रेगिस्तान के कासिम वाला बंगला में एक हिंदू लड़की के साथ कथित तौर हुई घटना के बाद बच्ची का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। फिलहाल रिपोर्ट आनी बाकी है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान में हिन्दू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार कोई नया नहीं है। पाकिस्तान में हिन्दू लड़कियों का अपहरण, इस्लामी धर्मांतरण और उनसे जबरन निकाह की घटनाएँ आम हो गई हैं। 2023 के पहले 2 महीने में ही ऐसे 42 मामले सामने आए थे, जिसे खुद पाकिस्तानी मीडिया ने भी कवर किया था। पाकिस्तान के ही पत्रकारों का कहना है कि बहावलपुर क्षेत्र अल्पसंख्यकों के लिए बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहाँ कट्टरपंथी इस्लामवादियों का राज चलता है।
Tags:    

Similar News