इजरायल पहुंचे जो बाइडन, ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर होगी चर्चा, सऊदी अरब भी जाएंगे
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन पद संभालने के बाद बुधवार को पहली बार इजरायल के दौरे पर पहुंचे।
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) पद संभालने के बाद बुधवार को पहली बार इजरायल (Israel) के दौरे पर पहुंचे। जो बाइडन ने कहा, 'आपको यहूदी समर्थक होने के लिए यहूदी होने की आवश्यकता नहीं है।' द ज्यूइश क्रानिकल की रिपोर्ट के अनुसार, बिडेन ने पूर्व नेताओं के साथ पिछली यात्राओं और संबंधों के बारे में संक्षेप में याद दिलाया और अमेरिका और इजरायल के बीच गहरे संबंधों पर जोर दिया। उन्होंने पीढ़ियों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के निरंतर विकास पर चर्चा करते हुए कहा, 'इजरायल के लोगों और अमेरिकी लोगों के बीच संबंध बहुत गहरा है।' दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को और ज्यादा विकसित करने का भी एलान किया। लेकिन इजरायल और सऊदी अरब को बेचैन करते हुए यह भी कहा कि शांतिपूर्ण कार्यो के लिए परमाणु शक्ति के इस्तेमाल के ईरान के अधिकार का वह समर्थन करते हैं।