इटली ने सुपरयाच को तट न छोड़ने का दिया आदेश, पुतिन को लगा बड़ा झटका

इसके साथ ही अगर उनकी कोई प्रॉपर्टी यूरोपीय यूनियन के देश में होगी तो उसे भी जब्त कर लिया जाएगा।

Update: 2022-05-07 10:52 GMT

इटली के वित्त मंत्री ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कथित तौर पर जुड़े एक सुपरयॉट (Superyacht) को बंदरगाह छोड़ने से रोकने का आदेश दिया है। शुक्रवार को जारी एक बयान में मंत्रालय की ओर से कहा गया कि वित्त मंत्री डेनियल फ्रेंको ने उन सबूतों के आधार पर इस सुपरयॉट को रोकने का आदेश दिया है, जिससे पता चलता है कि इसके मालिक का लिंक रूसी सरकार से जुड़ा है और EU प्रतिबंधों के आधार पर इसे रोका गया है।

बयान में सुपरयॉट के मालिक की पहचान नहीं बताई गई है, लेकिन कहा गया कि यूरोपीय यूनियन ने संबंधित व्यक्ति को प्रतिबंधित सूची में डालने को कहा है। आगे की कार्रवाई तक इस सुपरयॉट को सीज किया गया है। इस सुपरयॉट की कीमत करीब 54 अरब रुपए है। जहाज का नाम सुपरयॉट (Scheherazade) है, जिसके तट छोड़ने की सूचना मिलते ही आदेश जारी कर दिया गया। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ कथित लिंक के कारण ही मार्च से शहरजाद की जांच हो रही है।
फीजी में भी एक सुपरयॉट की गई जब्त
कई रिपोर्टों में कहा गया है कि नौका रूसी ऊर्जा दिग्गज रोसनेफ्ट के पूर्व प्रमुख एडुआर्ड खुदैनाटोव की है। गार्डियन की खबर के मुताबिक लग्जरी सुपरयॉट की मरम्मत करने वाली कंपनी इटैलियन सी ग्रुप के प्रवक्ता ने कहा कि सुपरयॉट को जून के मध्य तक रवाना होना था। उन्होंने कहा कि रखरखाव का काम प्रगति पर है और जल्द कोई निर्धारित प्रस्थान नहीं है। शहरजाद से पहले पूर्व रूसी राजनेता सुलेमान केरीमोव की नौका 'अमेडिया' को जब्त कर लिया था। अमेरिका के ट्रेजरी विभाग की स्वीकृति के बाद ये कार्रवाई हुई थी।
पुतिन की गर्लफ्रेंड पर लगेगा प्रतिबंध
यूरोपीय संघ ने रूस पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक नई लिस्ट का प्रस्ताव दिया है। इस लिस्ट में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना काबेवा का नाम भी शामिल है। यूरोपीय यूनियन रूस के प्रोपोगेंडा में उनकी भूमिका और पुतिन के साथ करीबी संबंधों को देखते हुए प्रतिबंध लगा सकता है। अगर उनके ऊपर प्रतिबंध लगा दिया जाता है तो वो यूरोपीय यूनियन में नहीं जा सकतीं। इसके साथ ही अगर उनकी कोई प्रॉपर्टी यूरोपीय यूनियन के देश में होगी तो उसे भी जब्त कर लिया जाएगा।


Tags:    

Similar News

-->