Indonesia Earthquake : भूकंप के झटकों से कांपी धरती

Update: 2026-02-13 00:48 GMT
Indonesia Earthquake : इंडोनेशिया में 4.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार यह भूकंप 12 फरवरी 2026 को शाम 6:44:18 बजे (भारतीय समयानुसार) आया। भूकंप का केंद्र 4.07 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 96.15 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।
इसकी गहराई जमीन से 115 किलोमीटर नीचे बताई गई है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर सामने नहीं आई है।इंडोनेशिया दुनिया के उन देशों में शामिल है जो कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं के खतरे से घिरे रहते हैं। यहां भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखी विस्फोट, चक्रवात, बाढ़, भूस्खलन और सूखे जैसी आपदाएं अक्सर आती रहती हैं।
Tags:    

Similar News