भारत-US के बीच व्यापार समझौते की शुरुआत

Update: 2025-04-15 10:45 GMT

World वर्ल्ड: भारत और अमेरिका ने एक नए द्विपक्षीय व्यापार समझौते की पहली चरण की बातचीत शुरू कर दी है। इसका लक्ष्य वर्ष 2030 तक आपसी व्यापार को 500 अरब डॉलर तक पहुँचाना है। भारतीय वाणिज्य सचिव ने बताया कि दोनों देशों ने इस दिशा में ‘टर्म्स ऑफ रेफरेंस’ पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। अप्रैल में वर्चुअल चर्चा होगी और अगली बैठक मई में आमने-सामने होगी।

भारत इस समझौते के पहले चरण में अमेरिका से आयात होने वाले 23 अरब डॉलर के सामानों पर लगने वाले शुल्कों में कटौती पर विचार कर रहा है। इसे हाल के वर्षों में सबसे बड़ा शुल्क बदलाव माना जा रहा है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत सहित कई देशों के लिए नए शुल्कों पर 90 दिनों की रोक लगा दी है, जिससे भारतीय निर्यातकों को कुछ राहत मिली है।

हालाँकि राष्ट्रपति ट्रंप भारत को अब भी 'टैरिफ किंग' कहकर आलोचना करते हैं। अमेरिका को भारत के साथ 45.6 अरब डॉलर का व्यापार घाटा है

Tags:    

Similar News