UNSC में भारत ने उठाया कांगो में शहीद हुए BSF जवानों का मुद्दा, एंटोनियो गुटेरेस ने व्यक्त की संवेदना

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कांगो में बलिदान हुए अपने शांति सैनिकों का मुद्दा उठाया है।

Update: 2022-07-28 02:49 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कांगो में बलिदान हुए अपने शांति सैनिकों का मुद्दा उठाया है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कांगो में बलिदान हुए अपने शांति सैनिकों का मुद्दा उठाया है।भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कांगो में बलिदान हुए अपने शांति सैनिकों का मुद्दा उठाया है।भारत ने वहां तैनात शांति सैनिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। संयुक्त राष्ट्र मिशन के विरुद्ध कांगो में हो रहे विरोध प्रदर्शनों में मंगलवार को दो बीएसएफ के जवान बलिदान हो गए थे। सूत्रों के अनुसार, यह बैठक नई दिल्ली के अनुरोध पर आयोजित की गई। इस दौरान सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने सैनिकों के बलिदान होने पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने व्यक्त की संवेदना
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने भी बलिदानी भारतीय शांति सैनिकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को ही ट्वीट कर अपने शांति सैनिकों के बलिदान होने पर गहरा दुख व्यक्त किया था। उन्होंने इसके अपराधियों को कानून के दायरे में लाकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी। विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट कर कहा कि, 'डेमोक्रेटिक रिपब्लिक आफ कांगो में सीमा सुरक्षा बल के दो वीर भारतीय शांति सैनिकों की मृत्यु पर गहरा दुख हुआ। वे MONUSCO का हिस्सा थे। इन नृशंस हमलों के अपराधियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए और उन्हें न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिए'।
कांगो में विरोध प्रदर्शनों के दौरान लगभग 15 लोगों की मौत
इस बीच, पूर्वी कांगो में संयुक्त राष्ट्र मिशन के विरुद्ध दो दिनों से चल रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान लगभग 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। हमलावरों ने कांगो के पुलिसकर्मियों से हथियार छीने और संयुक्त राष्ट्र कर्मियों पर गोली चलाई। संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने बताया कि शांति रक्षकों सहित असैन्य नागरिकों के मारे जाने की खबरों की जांच की जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने इन मौतों के लिए शांति रक्षकों द्वारा गोलियां चलाए जाने को जिम्मेदार ठहराया है।
Tags:    

Similar News