23 सालों में पहली बार मॉस्को दौरे पर गए इमरान खान, अमेरिकी ने दी हिदायत, कहा- रूस के विरोध में आवाज उठाए पाक
यूक्रेन संकट चरम पर पहुंच गया है. इस बीच अमेरिका ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मास्को यात्रा पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है.
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। यूक्रेन संकट चरम पर पहुंच गया है. इस बीच अमेरिका ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की मास्को (Moscow) यात्रा पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है. अमेरिका (America) ने कहा है कि यूक्रेन में रूस के कार्यों पर आपत्ति जताना हर जिम्मेदार देश की जिम्मेदारी है. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस (Ned Price) ने बुधवार को कहा कि अमेरिका ने यूक्रेन संकट (Ukraine Crisis) को लेकर पाकिस्तान को अपनी स्थिति से अवगत करा दिया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक नेड प्राइस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि हमने रूस के यूक्रेन पर फिर से नए सिरे से आक्रमण के बारे में अपनी स्थिति से पाकिस्तान को अवगत करा दिया है और हमने उन्हें युद्ध पर कूटनीति को आगे बढ़ाने के अपने प्रयासों के बारे में जानकारी दी है.