पाकिस्तान: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और PTI प्रमुख इमरान खान को मेडिकल जांच के बाद इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल से वापस अदियाला जेल भेज दिया गया है। डॉक्टरों की टीम ने उनकी स्वास्थ्य जांच की, जिसके बाद उन्हें जेल में ही रखने को सुरक्षित बताया गया।   जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, जेल सूत्रों ने बताया कि उन्हें बेहद सख्त सुरक्षा के बीच जेल लाया गया और उनकी सेल में शिफ्ट कर दिया गया है.

इससे पहले इमरान खान को आधी रात के आसपास मेडिकल चेकअप के लिए अदियाला जेल से शिफा अस्पताल ले जाया गया था. इसी बीच सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार दफ्तर ने सरकार की उस समीक्षा याचिका को वापस लौटा दिया है जो इमरान खान को अस्पताल भेजे जाने के खिलाफ दाखिल की गई थी. जेल सूत्रों के अनुसार, इमरान खान को आधी रात के करीब मेडिकल जांच के लिए अदियाला जेल से शिफा इंटरनेशनल अस्पताल भेजा गया था. अस्पताल सूत्रों ने उस वक्त बताया था कि छह विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनकी जांच करेगी और उसके बाद ही यह तय होगा कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत है या नहीं. जांच पूरी होने के बाद अब इमरान खान को दोबारा जेल वापस भेज दिया गया है. जेल सूत्रों ने साफ किया कि पूरी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखे गए थे और उन्हें सीधे उनकी सेल में पहुंचाया गया.
इस पूरे मामले में एक अहम कानूनी घटनाक्रम भी सामने आया है. सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार दफ्तर ने सरकार की उस समीक्षा याचिका को आपत्तियों के साथ वापस लौटा दिया है, जो इमरान खान को अस्पताल भेजे जाने के फैसले के खिलाफ दायर की गई थी. अब उम्मीद है कि सरकार इन आपत्तियों को दूर करने के बाद इस याचिका को दोबारा दाखिल करेगी.
राजनीतिक मोर्चे पर भी हलचल देखने को मिली है. संघीय मंत्री तारिक फजल चौधरी ने इशारा किया है कि इमरान खान को विदेश भेजे जाने की संभावना पर भी विचार किया जा सकता है. हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है. गौरतलब है कि इमरान खान को जेल से अस्पताल ले जाने के दौरान भी भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए थे.
Tags: