IMF: 2022 में भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ने का जताया अनुमान

जुलाई के महीने में बड़ी गिरावट आई, लेकिन अपने विकास दर अनुमानों में कोई बदलाव नहीं है।

Update: 2021-10-13 01:57 GMT

कोविड से हुए नुकसान के बाद भारत के हालात तेजी से सुधर रहे हैं। आने वाले दिनों में भारत के लिए खुशखबरी है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने 2022 में भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ने का अनुमान जताया है। आईएमएफ द्वारा मंगलवार को जारी ताजा अनुमानों के अनुसार, भारतीय अर्थव्यवस्था के वर्ष 2021 में 9.5 प्रतिशत और 2022 में 8.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है, जबकि 2022 में अमेरिका में यह दर 5.2 फीसद और चीन की 5.6 फीसद तक ही हो सकती है। खास बात यह है कि भारत और स्पेन को छोड़कर किसी भी अन्य देश किसी भी अन्य देश में यह वृद्धि दर 6 फीसदी से ऊपर नहीं जाने का अनुमान जताया गया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि भारत अपने लोगों का कोविड टीकाकरण करने के मामले में अच्छा कर रहा है। यह निश्चित रूप से उसकी अर्थव्यवस्था के लिए मददगार साबित होगा।

भारत के वृद्धि अनुमानों को पिछले अनुमान पर स्थिर रखा गया


ज्ञात हो कि भारतीय अर्थव्यवस्था में वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 7.3 प्रतिशत की गिरावट आई थी। आईएमएफ के ताजा विश्व आर्थिक परिदृश्य (डब्ल्यूईओ) में भारत के वृद्धि अनुमानों को इस साल जुलाई में जारी पिछले अनुमान पर स्थिर रखा गया है, हालांकि यह अप्रैल के अनुमानों के मुकाबले 1.6 प्रतिशत कम है।
ईएमएफ और विश्व बैंक की वार्षिक बैठक से पहले जारी ताजा डब्ल्यूईओ के अनुसार 2021 में पूरी दुनिया की वृद्धि दर 5.9 प्रतिशत और 2022 में 4.9 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है। वहीं अमेरिका की अर्थव्यवस्था के इस साल छह फीसदी और अगले साल 5.2 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान है। इन पुर्वानुमानों के अनुसार, चीन की अर्थव्यवस्था 2021 में आठ प्रतिशत और 2022 में 5.6 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है।
कोविड की दूसरी लहर के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था में फिर आर्इ तेजी
आईएमएफ की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ ने कहा कि उनके जुलाई के पूर्वानुमान की तुलना में 2021 के लिए वैश्विक वृद्धि अनुमान को मामूली रूप से संशोधित कर 5.9 प्रतिशत कर दिया गया है। 2022 के लिए यह 4.9 प्रतिशत पर यथावत है। हमारे पास भारत के लिए इस वर्ष के लिए विकास पूर्वानुमान में कोई बदलाव नहीं है। मेरा मतलब है कि भारत एक बहुत ही कठिन दूसरी लहर से बाहर आया और जुलाई के महीने में बड़ी गिरावट आई, लेकिन अपने विकास दर अनुमानों में कोई बदलाव नहीं है।
2022 का आईएमएफ पूर्वानुमान
अमेरिका: 5.2%
जर्मनी : 4.6%
फ्रांस: 3.9%
इटली : 4.2%स्पेन: 6.4%
जापान: 3.2%
ब्रिटेन : 5%
कनाडा : 4.9%
चीन : 5.6%
भारत : 8.5%
रूस : 2.9%
ब्राजील: 1.5%
मेक्सिको : 4%
केएसए : 4.8%
नाइजीरिया : 2.7%
दक्षिण अफ्रीका : 2.2%


Tags:    

Similar News

-->