हेलिकॉप्टर क्रैश LIVE वीडियो, शव लेकर जा रहा था

देखें वीडियो.

Update: 2026-03-18 09:07 GMT
काठमांडू: नेपाल के खोटांग जिले में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया. एयर डायनेस्टी का एक हेलिकॉप्टर लैंडिंग के दौरान अचानक पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हेलिकॉप्टर में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे, जो काठमांडू से अपने एक परिजन के अंतिम संस्कार में शामिल होने खोटांग जा रहे थे.
गनीमत यह रही कि इस डरावने हादसे में किसी की जान नहीं गई. पायलट समेत सभी यात्री सुरक्षित हैं, बस काजीबहादुर राई नाम के एक शख्स के पैर में मामूली चोट आई है. उन्हें इलाज के लिए दूसरे हेलीकॉप्टर से काठमांडू भेज दिया गया है. जिस परिवार पर पहले से ही दुख का पहाड़ टूटा था, उनके लिए यह हादसा किसी बुरे सपने जैसा था, लेकिन समय रहते सब सुरक्षित बाहर निकल आए.
Tags:    

Similar News