खैबर पख्तूनख्वा में फिर एक बार लड़कियों के स्कूलों में बमबारी

Update: 2024-05-19 06:21 GMT

हमला दक्षिणी जिलों के स्कूलों में किए गए हमले के ठीक आठ दिन बाद किया गया है। शेवा शहर में नौ मई को इस्लामिया गर्ल्स स्कूल में भी बमबारी की गई थी, लेकिन इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। स्कूल पर बमबारी की घटनाओं ने प्रांत के निवासियों में डर पैदा कर दिया है।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 2021 से ही लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। इस दौरान लड़कियों के स्कूलों को निशाना बनाया जा रहा है। एक बार फिर दक्षिण वजीरिस्तान की वाना तहसील में एक लड़कियों के स्कूल को आतंकवादियों ने निशाना बनाया।

बता दें कि यह हमला दक्षिणी जिलों के स्कूलों में किए गए हमले के ठीक आठ दिन बाद किया गया है। शेवा शहर में नौ मई को इस्लामिया गर्ल्स स्कूल में भी बमबारी की गई थी, लेकिन इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। स्कूल पर बमबारी की घटनाओं ने प्रांत के निवासियों में डर पैदा कर दिया है।इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे हैं कि स्कूल के प्रशासन को जबरन वसूली पत्र मिले हैं।

खैबर पख्तूनख्वा में एक दशक पहले सैकड़ों स्कूलों को निशाना बनाकर बमबारी, आगजनी या स्वचालित हथियारों से हमला किया गया था। पुलिस और सुरक्षा बलों ने मिलकर यहां अभियान भी चलाया, जिसके बाद स्थिति में सुधार देखने को मिला। लेकिन वजीरिस्तान में हुए इन हमलों ने एक बार फिर स्थानीय लोगों के मन में डर का माहौल पैदा कर दिया है।

Tags:    

Similar News