ब्राजील में बैंक डकैती की साजिश रच रहे गिरोह , 25 आरोपियों की मौत

पुलिस ने इससे अधिक जानकारी नहीं दी है.

Update: 2021-11-01 07:12 GMT

ब्राजील के मिनस गेरैस राज्य में बैंक डकैती की साजिश रच रहे एक गिरोह के खिलाफ रविवार को चलाए गए अभियान में कम से कम 25 संदिग्ध मारे गए हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी है. पुलिस ने बताया कि इस गिरोह (Criminal Gang Brazil) ने अपने मारे गए सदस्यों की आत्मा की शांति की प्रार्थना और उनकी याद में मनाई जाने वाली 'ऑल सोल्स' की छुट्टी पर वित्तीय संस्थानों पर हमला करने की साजिश रची थी. इसके साथ ही कई हथियार भी बरामद किए गए हैं.

पुलिस ने बताया कि संघीय राजमार्ग पुलिस के साथ मिलकर चलाए गए इस अभियान में हथियार और गोला बारूद का जखीरा भी जब्त किया गया है. इनमें पॉइंट 50 की कैलिबर मशीन गन, राइफल, विस्फोटक और बुलेट प्रूफ जैकेट शामिल हैं. ब्राजील में हाल के वर्षों में बड़े पैमाने पर बैंक डकैती की घटनाएं बढ़ी हैं और कभी-कभी बंधकों का मानव ढाल के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है (Brazil Crime News). पुलिस ने इससे अधिक जानकारी नहीं दी है.
Tags:    

Similar News